स्कुल के प्रधानाध्यापक के साथ युवक ने ये क्या कर दिया

 

कई ग्रामीण अभी भी नहीं जानते कि स्कूल में मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनते और यदि उनको प्रमाण पत्र नहीं मिले तो वे मारपीट करने तक में उतारू हो जाते हैं। ऐसा ही वाक्या दमोह जिले के पथरिया ब्लाक से सामने आया है। जहां एक युवक ने प्रधानाध्यापक की जमकर पिटाई कर दी।
जानकारी मुताबिक बोतराई गांव के सरकारी प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक सोमनाथ पटोरिया स्कूल में अपना काम कर रहे थे। तभी गांव में रहने वाला रत्नेश मिश्रा उनके पास पहुंचा और बोला कि उसे मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर दे दो। जब प्रधानाध्यापक ने कहा कि स्कूल में मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनते हैं, तो उसने गाली-गलौज उनके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद भी वह षांत नहीं हुआ और उसने बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर फाड़ दिया। बहरहाल, विवाद बढता देख मौके पर स्टाफ जमा हो गया और उसने बीच बचाव कराया। इसके बाद वह युवक प्रधानाध्यापक को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पथरिया थाने में पहुंचे शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल वह फरार है।
वही, मामले में पथरिया थाना प्रभारी रजनी शुक्ला का कहना है कि शिक्षक द्वारा की गई शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।


By - Sagar tv news
17-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.