शादी का खाना नहीं बनाया तो हलवाई के हाथ की दो अंगुलियां कलम कर दी

शादी का खाना नहीं बनाया तो हलवाई के हाथ की दो अंगुलियां कलम कर दी

शाहजहां की तरह हलवाई की
कटवा दी हाथ की अंगुलियां

 

प्रेम की निसानी कहे जाने वाले ताजमहल की किसा तो सभी ने सुना ह की ताजमहल बनाने वाले कारीगरों के हाथ शाहजहां ने इसीलिए कटवा दिये थे, ताकि वह दूसरा ताजमहल न बना सकें, कुछ इसी तरह का मामला छतरपुर जिले से भी सामने आया जहां एक हलवाई की उंगलियां इसीलिए काट दी गई क्योकि उसने षादी में खाना बनाने से इंकार कर दिया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।जानकारी मुताबिक लवकुशनगर थाना अंतर्गत अंधियारी बारी गांव में राजा कुशवाहा के भतीजे की शादी होना थी, जिसमे खाना बनाने के लिये उसने हलवाई रामदास कुशवाहा से कहा था, लेकिन उसने खाना बनाने से इंकार कर दिया, रामदास का इंकार करना इतना महंगा पडा कि राजा कुशवाहा ने उसके हाथ पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी दो अंगुली काट दी और वह फरार हो गया, भागते समय वह कह रहा था कि अब तुम किसी की भी शादी में खाना नही बना सकोगे। घायल रामदास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। बताया जाता है कि हलवाई रामदास कुशवाहा ने इसीलिए उसे इंकार कर दिया था, क्योकि उस दिन उसे दूसरी जगह खाना बनाने के लिए जाना था।

 

 

 

 


By - Himanshu Agarwal report from Chhatarpur
17-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.