डॉक्टर को उठाकर ले गए कुछ लोगों ने करा दी जबरन शादी,घर वालों को भेजा Video

डॉक्टर को उठाकर ले गए कुछ लोगों ने करा दी जबरन शादी,घर वालों को भेजा Video

शादी को लेकर अजीबोगरीब वाक्ये सामने आते रहते है, जिस पर सहज विष्वास करना मुष्किल होता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आया है। जहां एक डॉक्टर का अपहरण कर उसकी जबरन षादी करा दी गई। इसका एक वीडियो भी उसके परिजनों के मोबाइल में अपलोड किया गया है।
जानकारी मुताबिक बेगूसराय जिले के तेघरा थानाक्षेत्र के अंतर्गत पिढौली गांव मंे रहने वाले वेटनरी डाक्टर सत्यम झा मवेशी का इलाज करने के लिए घर से निकले थे, तभी उनका अपहरण कुछ लोगों ने कर लिया और मंदिर में ले जाकर उनकी शादी करा दी। जब डॉक्टर साहब घर नहीं लौटे तो उनके परिजन परेषान हो गए और सीधे थाने पहुंच गये। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। बताया जाता है कि डॉक्टर के परिजन इसीलिए भी परेषान थे कि उनके मोबाइल पर एक वीडियो अपलोड किया गया था। जिसमें वे शादी के मंडप में बैठे थे और उनकी षादी हो रही थी। अपने बेटे को इस रूप में देखकर वे हैरान हो गए। सत्यम के पिता सुबोध झा का आरोप है कि उनके बेटे का अपहरण कर उसकी जबरन शादी करवा दी गयी है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। इस मामले को हरेक एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कही यह मामला प्रेम प्रसंग का तो नहीं है। बहरहाल, डाक्टर सत्यम की बरामदगी होने के बाद ही इस मामले का खुलासा होगा।


By - STVN INDIA
18-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.