कोचिंग टीचर को 10 वी की छात्रा से हुआ प्यार,साथ रह नहीं पाए तो किया कुछ ऐसा

एक कोचिंग टीचर को अपनी ही छात्रा से मोहब्बत हो गयी दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खाई। जब दोनों एक दूजे के नहीं हो पाए तो आखिरकार उन्होंने दुनिया से अलविदा होने की ठानी और साथ में जान दे दी। दोनों की डेड बाडी नदी में मिली है। जो एक दुपट्टे से आपस में बंधे हुए थे। हैरानी की बात ये है की छात्रा की उम्र शिक्षक से आधी से भी कम थी। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाने के बुधनगरा का है। बताया गया की लड़की 10 वीं की छात्रा थी। जबकि उसके कोचिंग टीचर सुधांशु की उम्र 33 साल थी। दोनों के बीच 2 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी शिक्षक की पत्नी और लड़की के घरवालों को भी हो गय़ी थी। जिसका दोनों परिवार ने विरोध शुरू किया। एक महीने पहले ही छात्रा के घरवालों ने उसका कोचिंग जाना बंद करा दिया था। फिर भी दोनों छुपकर मिलते थे। इसकी भनक शिक्षक की पत्नी को लगी तो वो उसे टॉर्चर करने लगी। जिससे वो काफी तनाव में रहता था। कोचिंग में भी ठीक से ध्यान नहीं दे रहा था। घर मे भी हमेशा विवाद होता था। इसके बाद अचानक 17 जून की रात छात्रा घर से गायब हो गयी। उसे खोजते हुए जब छात्रा के परिजन शिक्षक के घर पहुंचे तो पता चला की वह भी लापता है। तब परिजनों ने थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया। इसके अगले ही दिन दोनों की डेड बाडी नदी में मिली। जिसके बाद कई सारी बातें कही जा रही हैं। इसे कोई सुसाइड बता रहा तो कोई ऑनर किलिंग।
पुलिस का कहना है की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पायेगा।

 

 

 

 


By - STVN INDIA
21-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.