प्रेमिका से रात में मिलने पहुंचे प्रेमी को लोगों ने पकड़ा और कबाड़ी समझ पीट दिया || STVN INDIA ||

 

 

प्रेमिका से रात में मिलने पहुंचे प्रेमी को लोगों ने पकड़ा और कबाड़ी समझ पी*ट दिया

प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी कबाड़ी समझकर हुई धुनाई

जिसकी लोगों ने चोर समझकर जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। वो लड़की का आशिक निकला जो उससे मिलने रात को पहुंचा था। जब ये बात सामने आई तो पुलिस ने उन दोनों की शादी कराई। मामला बिहार के वैशाली जिले का है। जहां एक अजीबोगरीब शादी देखने को मिली। बताया ज्जा रहा है की यह वाक्या सहदेई ओपी क्षेत्र के बाजितपुर कस्तूरी पंचायत के त्रिभुवाणी बाजितपुर गांव का है। युवक कबाड़ी प्रिंस कुमार से युवती अनिता कुमारी को प्यार हो गया था। प्रिंस अक्सर आधी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जाने लगा। जब एक रात वह उससे मिलने घर जा रहा था। तभी कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ गई। कबाड़ी होने के चलते लोगों ने सोचा कि यह घर में चोरी करने आया है जिससे लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। किसी को यह नहीं पता था कि वह युवती का प्रेमी है जो प्रेमिका से मिलने आया था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। लड़के ने अपने प्यार की दास्तां पुलिस को सुनाई। इसके बाद लड़का और लड़की के परिजनों की आपसी सहमति से दोनों की शादी शिव मंदिर में करा दी गई।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
22-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.