डोंगियों का स्कूटर पर राइडिंग का मजेदार क्यूट वीडियो ,लोगों ने लुटाया प्यार

 

 


सोशल मीडिया (Viral On Social Media) पर पसंद किए जाने वाले वीडियोज़ में जो सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, उनमें जानवरों के वीडियो भी शुमार हैं. घर में पाले जाने वाले पेट्स में डॉग्स का क्यूट (Cute Animals Video) अंदाज़ सभी को भाता है. एक ऐसा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर पसंद किया जा रहा है, जिसमें दो डॉग्स बच्चों की तरह आपस में भिड़ते (Dogs Fighting For Ride) हुए नज़र आ रहे हैं.वीडियो में दो छोटे-छोटे कुत्ते आपस में एक स्कूटर की राइडिंग के लिए झगड़ा (Funny Video) कर रहे हैं. इनकी प्यारी सी नोकझोंक लोगों को खूब पसंद आ रही है. इंस्टाग्राम पर @earth.brains की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो को लोग लुत्फ लेकर देख रहे हैं. इन्हें देखकर आपको लगेगा कि जानवर भी बिल्कुल इंसानों की तरह मस्ती करते हैं और छोटे बच्चों की तरह आपस में लड़ते-झगड़ते हैं.वायरल हो रहे वीडियो में आपको दो छोटे-छोटे पपी दिखाई दे रहे हैं. एक भूरे रंग का है, जबकि दूसरा सफेद रंग का है. दोनों एक गुलाबी रंग की स्कूटर को देखकर इतने खुश हो जाते हैं कि पहले राइड करना चाह रहे हैं. ब्राउन पपी पहले स्कूटर की ओर बढ़ता है सफेद रंग का पपी उसे रोकने की कोशिश करता है. वे बच्चों की तरह छीना-झपटी करते हैं और आखिरकार ब्राउन पपी स्कूटर पर राइड करने लगता है, जबकि व्हाइट पपी उसके पीछे-पीछे दौड़ने लगता है. वीडियो बेहद प्यारा है.इंस्टाग्राम पर @earth.brains की ओर से वीडियो को शेयर किया गया है. 14 जून को शेयर वीडियो को अब तक 4.3 मिलियन यानि 43 लाख व्यूज़ मिल चुके हैं. इसे 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और सैकड़ों यूज़र्स ने इस पर कमेंट भी किया है. एक यूज़र ने बताया कि ब्राउन पपी राइड शेयर नहीं करना चाहता है तो वहीं ज्यादातर यूज़र्स ने इस पर लाफिंग इमोजी से रिएक्ट किया है. वहीं कुछ यूज़र्स ने इंसानों की तरह इन्हें भी शैतान बताया है.


By - sagar tv news
24-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.