चुनाव ड्यूटी करने जा रहे सागर के पुलिसकर्मी का एक पैर अलग हुआ

चुनाव ड्यूटी करने जा रहे सागर के पुलिसकर्मी का एक पैर अलग हुआ

चुनाव डयूटी करने जा रहा एक पुलिसकर्मी हादसे का शिकार हो गया और उसका एक पैर ट्रेन से कटकर अलग हो गया। उसे गंभीर हालत में सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना दमोह जिले के पथरिया रेलवे स्टेशन से सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक सागर में रहने वाले पुलिस कर्मी लक्ष्मण अहिरवार की चुनाव ड्यूटी पथरिया में लगी है। वह अपनी डयूटी करने ट्रेन में सवार होकर दमोह जा रहे थे। लेकिन इसी दौरान उनके साथ ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है की पथरिया स्टेशन आने के पहले ही वह चलती ट्रेन से नीचे कूद गया और सीधे ट्रेन के नीचे जा पहुंचा। जिससे उसका एक पैर कटकर अलग हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पथरिया अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर अवधेश ठाकुर ने बताया कि पैर कटने से उसकी हालत नाजुक है। उसे सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


By - Aftab Khan Sagar TV News from Patharia.--------
24-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.