तालाब की करोड़ों की मुरम लूट की शिकायत की वजह से कांग्रेस नेता के घर पड़ा छापा ! आरोप

 

एमपी के टीकमगढ़ में बीते दो दिन पहले ईओडब्ल्यू टीम ने टीकमगढ़ मछुआ समिति की अध्यक मीना लक्ष्मण रैकवार के घर पर छापामार कार्यवाई की थी। इसके बाद अब लक्ष्मण रैकवार ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर पर प्रेस वार्ता कर EOW की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाए कहा की तालाब की शिकायत के बाद उनके यहाँ छापा मारा गया। बताया की वो वार्ड नंबर 7 के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हैं। उन्होंने हाल ही में वर्तमान विधायक की धर्मपत्नी के जाति प्रमाण पत्र को न्यायालय में चुनौती दी थी। मामला हाईकोर्ट से निराकृत होने के बाद इसकी अपील सुप्रीम कोर्ट में थी जिस वजह से विधायक राकेश गिरी व्यक्तिगत द्वेष भावना रखते हैं। उन्होंने कहा की विधायक के परिजनों द्वारा 117 साल पुराने टीकमगढ़ की लाईफ लाइन माने जाने वाले महेन्द्र सागर तालाब से करोड़ों की मुरम् खोदने और तालाब को बर्बाद करने के खिलाफ राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण में शिकायत की थी। जिसमें तालाब में गहरीकरण के नाम पर लाखों रूपए की मुरम् खोदकर बाजार में बेची गई और कालोनियों में डाली गई। जिसका कहीं कोई हिसाब किताब नहीं है। जिसके बाद उन पर तरह-तरह से दवाब बनाया गया। और इसके बाद निवास पर छापामार कार्यवाही भी की गयी। लक्ष्मण रैकवार का आरोप है की पावर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है


By - SAGAR TV NEWS
25-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.