सागर-16 महीने बाद जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो सब हिसाब लिया जायेगा ! || SAGAR TV NEWS ||

 

पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ रविवार को सागर पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज जी टेलीविजन के बारे में सोचते हैं विजन के बारे में नहीं, आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के पास केवल पैसा प्रशासन और पुलिस बची है। जो दबाव की राजनीति कर रहे हैं। 16 महीने बाद जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो हम इसका हिसाब लेंगे। उन्होंने सागर के लिए एक नारा भी दिया "अबकी बार बदल दो शहर सरकार"
इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र पॉलिटिक्स पर बयान देते हुए कहा कि वो महाराष्ट्र गए थे कांग्रेस एमवीए सरकार का समर्थन करती है और करती रहेगी कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं है 44 में से 41 विधायक उन्हें मिले तीन ने फोन पर बात की। उद्धव ठाकरे और शरद पवार से भी बात हुई है।
दरअसल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ निकाय चुनाव को लेकर सागर से महापौर प्रत्याशी निधि जैन के लिए समर्थन जुटाने यहां रोड शो करने पहुंचे थे। जो धर्म श्री से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से निकला तीन बत्ती पहुंचने पर कमलनाथ ने डॉ. गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद काफिला आगे बढ़ा और भगवानगंज पहुंचकर समापन हुआ। इसके बाद कमलनाथ गुरूद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे। इस दौरान अरदास की गई जहां कमलनाथ हाथ जोड़कर बैठे रहे। साथ ही प्रार्थना भी हुई। इसके बाद सिख समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत करते हुए चोला उड़ाकर और तलवार भेंट कर उनका सम्मान किया।
वहीं जानकारी देते हुए कमलनाथ बोले की सागर भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है।


By - Sagar tv news
26-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.