प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका संग घर वालों ने कमरे में बाहर से किया बंद

 

रात के अंधेरे में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया। उसने यह कतई नहीं सोचा था कि प्रेमिका के परिजन और गांव वाले उसकी षादी करवा देगे। यह वाक्या बिहार के मुंगेर जिला के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इटवा गांव से सामने आया है।
जानकारी मुताबिक इटवा गांव के रहने वाली सरिता कुमारी का प्रेम प्रसंग अजय से पिछले कई महीनों से चल रहा था। गांव में धीरे-धीरे इसकी चर्चा जोर पकड़ने लगी थी। बीती देर रात अजय अपने प्रेमिका सरिता से मिलने इटावा गांव पहुंचा। जब वह प्रेमिका से मिलने उसके कमरे के अंदर गया तो सरिता के परिजनों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद परिजनों ने इस बात की जानकारी ग्रामीणों को दी। जब कमरे को खुलवाया गया तो प्रेमी प्रेमिका कमरे से बाहर निकले। इन्होंने कहा कि हम एक दूसरे से प्रेम करते है। परिजन और ग्रामीणों ने उनकी भावनाओं की कद्र की और दूसरे दिन दोनों की शादी मंदिर में करवा दी।


By - SAGAR TV NEWS
27-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.