विधायक रामबाई के सख्त तेवर 10 दिन में शराब दुकान नहीं हटाई तो आग लगा देंगे ! || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह जिले के पथरिया की तेज तर्रार विधायक रामबाई परिहार ने शराब ठेकेदार को 10 दिन को अल्टीमेटम दिया है। और साफ कहा कि अगर शराब दुकान नहीं हटी तो दुकान को आग के हवाले कर देंगे। विधायक का यह रूप देखकर ठेकेदार भी सकते में गया और उसने भी दुकान हटाने के लिए सहमति दे दी। यह उग्र रूप विधायक ने तब दिखाया था, जब यहां से दुकान हटाने की शिकायत वार्डवासियों ने उनसे की थी।
जानकारी के मुताबिक नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 5 से विधायक रामबाई परिहार के उम्मीदवार खड़े हुए हैं। और उनके पक्ष में वोट मांगने के लिए वे वार्ड में गई थी। लेकिन वहां जाकर महिलाओं ने उन्हें अपना दुखड़ा सुना दिया और कहा कि दमोह रोड पर बनी शराब की दुकान से छात्राओं को बहुत परेशानी होती है। क्योंकि उसी मुख्य मार्ग से गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल,सरकारी महाविद्यालय और गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं का आना जाना रहता है। कई बार बड़ी घटनाएं भी सामने आ चुकी है। अगर वहां से यह दुकान हट जाए तो छात्राओं को काफी राहत मिलेगी।
विधायक ये बात सुनकर आगबबूला हो गई और शराब ठेकेदार संतोष गंगेले को तुरंत फोन लगाकर 10 दिनों में दुकान हटाने का अल्टीमेटम दे दिया। विधायक की यह बात सुनकर वार्डवासी खुश हो गए।


By - Aftab Khan pathariya
28-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.