खेत में कुछ इस तरह मिला युवक की परिजनों को यकीन नहीं हुआ


खेत में कुछ इस तरह मिला युवक की परिजनों को यकीन नहीं हुआ

विवाद के बाद युवक का
गला रेत कर मर्डर

दमोह जिले के पथरिया थाना इलाके में एक युवक का मर्डर किए जाने का मामला सामने आया। अज्ञात आरोपी ने उसका गला रेत कर जान ले ली। जब ग्रामीणों ने उसकी डेड बॉडी को खेत में देखा तब इस मामले का खुलासा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बाडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
बताया गया की दमोह के पथरिया थाना अंतर्गत मिर्जापुर गांव में रहने वाला बल्लू पटेल मंगलवार की रात किला गांव में अपने किसी परिवार के लग्न समारोह में शामिल होने गया था। वहां पर किसी बात को लेकर परिवार के लोगों के बीच विवाद हो गया। उन्हीं में से कोई एक व्यक्ति वहां से विवाद करने के बाद भागा, जिसे पकड़ने के लिए बल्लू पटेल और अन्य परिजन गांव में अलग-अलग जगहों पर चले गए। सभी वापस आ गए, लेकिन बल्लू नहीं आया। लोगों ने समझा की वो शायद घर गया होगा लेकिन उसकी डेड बॉडी अगले दिन खेत में पड़ी मिली। उसकी गर्दन में घाव के निशान थे। जिसे देखकर लग रहा था कि उसकी गर्दन रेत कर जान ली गई है।
इस बात की खबर लगते ही मौके पर पथरिया टीआई रजनी शुक्ला समेत एसएसएल टीम पहुंची। दमोह एसपी डीआर तेनीवार भी घटनास्थल पहुंचे थे। जहां उन्होंने सूक्ष्मता से जांच करने के निर्देश दिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले में एसपी डीआर तेनीवार ने जानकारी दी।


By - Aftab Khan Sagar TV News from Patharia.
29-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.