जमीन के बटवारे के चलते माँ ने तीन बच्चों साथ किया ऐसा

जमीनी विवाद के चलते
मां ने तीन बच्चों के साथ दी जान

जमीन के बटवारे के चलते माँ ने तीन बच्चों साथ किया ऐसा


जमीनी विवाद के चलते एक मां ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूंदकर अपने जीवन का अंत कर लिया। इस दर्दनाक घटना से ग्रामीण और पुलिस प्रषासन सकते में है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह मामला एमपी के टीकमगढ जिले से सामने आया है।
जानकारी मुताबिक जतारा पुलिस थाना क्षेत्र के मुहारा गांव में में बने कुएं में चार डेड बाडी पानी में उतरा रही थी। जब ग्रामीणों ने कुएं में डेड बाडी देखी तो वे सन्न रह गए। इस बात की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन डेड बाडी को कुएं से बाहर निकाला। जब इनकी पहचान की गई तो यह गांव की ही रामदेवी कुशवाहा और उसकी तीन बेटियां निकली। जिनकी उम्र 8 माह, 3 साल और 5 साल है। बताया जाता है कि रामदेवी के पति और जेठ के बीच जमीन के बटवारे का विवाद चल रहा था। घटना के एक दिन पहले दोनांे के बीच विवाद हुआ था और उसका पति थाने में रिपोर्ट दर्ज करने गया था। जब षिकायत कर वह घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी और तीनो बच्चे घर पर नही थे। उसने कुएं में जाकर देखा तो उनकी डेड बाडी पानी में उतरा रही थी। इसकी सूचना उसने पुलिस और ग्रामीणों को दी गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने कुएं से चारों की डेड बाडी बाहर निकलवाई।
इस मामले में टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे ने बताया कि मोहरा गांव में जब पुलिस पहुंची तो देखा कि महिला और तीन बच्चों के की डेड बाडी कुआं में पड़े है। हालांकि मौत का कारण साफ नहीं हो सका है कि महिला एवं बच्चों ने जान क्यो दी। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
30-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.