नाली न होने से परेशान वार्डवासियों ने किया मतदान न करने का फैसला,लगाया फ्लेक्स !

 

पथरिया के वार्ड नंबर 4 में नाली न होने से लोग प्रषासन और जनप्रतिनिधियों से इस कदर नाराज है, कि इन लोगों ने फैसला कर लिया है, वे नगरीय निकाय चुनाव में वोट नहीं डालेंगे। इन लोगों ने वार्ड में फैलेक्स भी लगवा दिया है, जिसमें साफ लिखा है कि प्रत्याषी यहां संपर्क नहीं करें।
जानकारी मुताबिक इस वार्ड के रहवासी कई सालों से वार्ड में फैली समस्याओं से जूझ रहे है। सबसे बड़ी समस्या उनके वार्ड में नाली का न होना है। नाली बनवाने के लिए इन लोगों ने कई बार प्रषासनिक अधिकारी के चक्कर काटे, मगर समस्या हल नहीं हुई। हालांकि यहां कई बार अधिकारी आए और नाली बनवाने का आष्वासन देकर चले गए। लेकिन हुआ कुछ नहीं। इसके चलते वार्डवासी आक्रोषित है और उनका मानना है कि जब प्रषासन या जनप्रतिनिधि हमारी समस्या दूर नहीं कर रहे तो हम क्यों वोट दे। अब ऐसे में एक तरफ जहां जिला प्रशासन को इन लोगों को मनाना होगा। वही, प्रत्याशी को भी अपने स्तर से इनको खुष करना होगा। ताकि वे मतदान कर सकें। बताया जाता है कि इन लोगों को मनाने के लिए कुछ दिन पहले प्रत्याषी भी इनके पास गए थे मगर वार्डवासी अपनी जिद पर अड़े रहे। ऐसे में प्रत्याषी को वहां से निराष लौटना पडा।
अपने वार्ड की समस्याओं के बारे में वार्डवासियों ने बताया


By - SAGAR TV NEWS
03-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.