पति को पत्नी के अवैध संबंध का पता चला तो पत्नी ने प्रेमी से मिलकर ऐसा काम किया !

 

दमोह जिले के पथरिया थाना इलाके में आने वाले मिर्जापुर गांव में हुए मर्डर के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरान करने वाली बात ये है की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की जान ली थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।
इस मामले में पथरिया पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाले हल्ले रैकवार और बल्लू एक दूसरे के खास दोस्त थे। हल्ले का बल्लू के घर पर आना जाना था। जिसके चलते बल्लू की पत्नी से उसका प्रेम संबंध हो गया। उसकी पत्नी बल्लू से इस वजह से भी परेशान थी कि वह आए दिन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। इसलिए उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी जान लेने की साजिश रची।
बताया जा रहा है कि जब बब्लू अपने एक रिश्तेदार के लग्न समारोह में शामिल होने गया था। तब इस बात की जानकारी उसकी पत्नी ने प्रेमी हल्ले को दी। उसने रात में बल्लू को खेत में बुलाया। दोनों ने देर रात तक शराब पी। जब नींद आने पर वो वहां सो गया। तब हल्ले ने हथियार से गला रेत कर उसकी जान ले ली थी


By - SAGAR TV NEWS
04-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.