सागर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कॉग्रेस को लिया आड़े हाथों || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर में नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार-प्रसार सोमवार शाम को थम गया है। इसके पहले सागर में भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन हुआ, इसमें कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि 2003 का मध्यप्रदेश याद रखना। मैं जब सागर आता था और बस में बैठता था तो लगता था कि किसी गड्‌ढे में बस न बैठ जाए। इसलिए दिग्विजय सिंह को कहा जाता था मध्यप्रदेश बंटाधार नंबर वन। इसी बीच 15 महीने के लिए कमलनाथ जी की सरकार आई। लेकिन उन्होंने जनता का हक छीन लिया।


By - Sagar tv news
04-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.