अपने प्रत्याशियों को जिताने विधायक रामबाई ने दिखाया दमखम,पार्टियों ने भी झोंकी ताकत


अपने प्रत्याशियों को जिताने विधायक रामबाई ने दिखाया दमखम,पार्टियों ने भी झोंकी ताकत

आख़िरी दिन पथरिया विधायक
रामबाई ने दिखाया जलवा

दमोह जिले में पहले चरण में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के आख़िरी दिन बसपा, कांग्रेस और भाजपा से केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने पूरी ताकत झोंक दी। लेकिन बसपा का जलवा देखने को मिला। क्योंकि दोनों दलों की अपेक्षा यहां भीड़ ज्यादा थी। प्रचार प्रसार के आख़िरी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने भाजपा के लिए तो पथरिया विधायक रामबाई परिहार बसपा के लिए समर्थन जुटाया। वहीं नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कांगेस नेता लक्ष्मण सिंह ने अपने प्रत्याशियों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं समेत विशाल रैली निकाली।
पार्षद पद प्रत्याशियों के साथ उनके परिजनों में महिलाएं भी शामिल रही। दलों से 15 वार्ड में 32 महिलाएं मैदान में है। महिलाएं भी गली मोहल्लों में अन्य महिलाओं के साथ मतदाताओं के पास पहुंचकर वोट की अपील करती दिखाई दी। प्रत्याशियों ने अपने-अपने तरीके से वोटरों को रिझाया। एक तरफ जहां डोर टू डोर प्रचार किया गया तो वहीं बैठकों का भी दौर चला। पूर्व विधायक लखन पटेल ने कहा की संगठन तय करेगा की कौन अध्यक्ष बनेगा।
वहीं विधायक रामबाई बोली की 15 में से 13 वार्डों में उनके प्रत्याशी उतरे हैं जिसमें से करीब 7 लोग जीतेंगे।


By - Aftab Khan Sagar TV News from Patharia.
05-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.