मतदान करने पहुंची थी 90 साल की महिला लेकिन अफ़सोस !

मतदान करने पहुंची थी 90 साल की महिला लेकिन अफ़सोस !

वोट डालने गई 90 साल की
महिला की निकली जान

नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के तहत एमपी में कई जगहों पर आज मतदान किया जा रहा है। लेकिन इसी बीच दमोह नगर पालिका इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां वोट डालने गई एक 90 साल की बुजुर्ग की जान चली गयी। बताया गया की मतदान केंद्र पर ही वोट डालने से पहले उसका दम निकल गया। दरअसल मांगंज वार्ड नंबर 4 निवासी महिला कमल रानी वोट डालने के लिए सैंट नॉरबर्ट स्कूल मतदान केंद्र में गई हुई थी। जैसे ही वह पर्ची देकर वोट डालने की प्रक्रिया कर रही थी। उसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आने से वो नीचे गिर पड़ी। तत्काल ही साथ में मौजूद उनके परिजन बुजुर्ग को दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मतदान के दौरान 90 साल की बुजुर्ग की जान चले जाने से संबंधित मतदान केंद्र में भी चर्चाओं के साथ गम का माहौल है।


By - sagar tv news
06-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.