95 साल की बुजुर्ग दिव्यांग महिला व्हील चेयर पर पहुंची वोट डालने,यहां 79 फीसदी हुआ मतदान

95 साल की बुजुर्ग दिव्यांग महिला व्हील चेयर पर पहुंची वोट डालने,यहां 79 फीसदी हुआ मतदान

95 साल की दिव्यांग महिला
व्हील चेयर पर पहुंची वोट डालने

नगरीय निकाय चुनाव में पहले चरण की मतदान प्रक्रिया पूरी हो गयी है। दमोह जिले के पथरिया में लोगों में वोटिंग को लेकर उत्साह दिखा। जहां 79.88 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान वार्ड क्रमांक 11 की 95 साल की बुजुर्ग मैदाबाई सिंघई दिव्यांग बुजुर्ग महिला व्हील चेयर पर वोट डालने मतदान केंद्र पहुंची। बुजुर्ग महिला ने कहा कि जब से उन्होंने होश संभाला है तभी से मतदान कर रही है। जब भी उन्हें मौका मिला उन्होंने मतदान जरूर किया है। साथ ही बोली की ये तो उनका अधिकार है। जो सरकार ने उन्हें दिया है। कौन जीतेगा कौन हारेगा ये तो आने वाले दिनों में पता चलेगा। उनका काम वोट देना है। जो उन्होंने किया।
गौरतलब है की नगरीय निकाय चुनाव में पथरिया के 15 वार्डों के मतदान के लिए 23 केंद्र बनाए गए थे। जहां करीब 16 हजार वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया। पथरिया में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक 79.88 प्रतिशत वोट डाले गए।
बताया गया की इस दौरान तेज बारिश भी हुई लेकिन इससे प्रभाव नहीं पड़ा।


By - Aftab Khan Patharia sagar tv
06-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.