दो मुंह वाले दुर्लभ सांप को देखकर लोग हो गए हैरान, बना चर्चा का विषय || STVN INDIA ||
दो मुंह वाले दुर्लभ सांप को देखकर लोग हो गए हैरान, बना चर्चा का विषय
दो मुंह वाले सांप को देखकर हैरान हुए लोग
अभी तक आपने एक मुंह वाला सांप ही देखा होगा जो आमतौर पर देखने को मिलते हैं। लेकिन राजस्थान के टोंक जिले के देवली में एक दुर्लभ प्रजाति का सांप लोगों को देखने को मिला। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। दो मुंह वाले इस दुर्लभ सांप को देखकर लोग हैरान हैं। जब लोगों ने इसे देखा तो एक्सपर्ट को सूचना दी गयी। जिसके बाद स्नेक कैचर ने सांप को पकड़कर वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया है। सर्प विशेषज्ञ के मुताबिक ये सांप कॉमन सैंड बोआ प्रजाति का है। जिसकी लंबाई करीब 7 इंच है। इस तरह की प्रजाति का सांप बहुत दुर्लभ होता है। ऐसी जानकारी है की देवली क्षेत्र में पहली बार इस तरह का सांप देखा गया है।