लोगों से भरी कार को ड्राइवर ने पुल से निकाला लेकिन भूल कर गया


लोगों से भरी कार को ड्राइवर ने पुल से निकाला लेकिन भूल कर गया

उफनती नदी में गिरी कार एक साथ 9 लोगों की गई जान

देश भर में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का दौर जारी है। ऐसे में उत्तराखंड में एक दुखद घटना हो गयी जहाँ कार के पानी में बह जाने से 9 लोगों की जान चली गयी। बताया गया की उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पर्यटकों से भरी एक कार उफनती नदी में गिर गई। जिससे कार में सवार महिला पुरूस समेत 9 लोगों की जान चली गई और 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी में गिरी कार को ट्रैक्टर से खींच कर बाहर निकलवाया।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे पर्यटकों से भरी कार रामनगर की ढेला नदी के पुल से निकल रही थी। जबकि पुल के ऊपर से पानी बह रहा था। इसके बाद भी ड्राइवर ने सावधानी नहीं बरती और कार को तेज रफ्तार में पुल से पार कराने लगा। लेकिन तेज धार के चलते यह कार नदी में गिर गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम पहुंची कार को ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले 5 पुरुष और 3 महिलाएं पटियाला की थी। जबकि 2 महिलाएं रामनगर की थी। इनमें एक महिला की जान बच गई। लेकिन वह बुरी तरह घायल हो गई। इस मामले में कार चालक की लापरवाही सामने आई है। क्योंकि लोगों ने कार को इस पुल से निकालने के लिए मना किया था। लेकिन चालक ने उनकी बात नहीं मानी और हादसा हो गया।

 

 


By - sagar tv news
10-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.