ट्रेक्टर-ट्रॉली के साथ बीच मझदार में थे युवक,लेकिन फरिश्ता बनकर पहुंचे कांग्रेस नेता

ट्रेक्टर-ट्रॉली के साथ बीच मझदार में थे युवक,लेकिन फरिश्ता बनकर पहुंचे कांग्रेस नेता

बीच मझदार में फंसे युवक की ऐसे बची ज़िंदगी

बीच मझधार में ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ फंसे हुए एक युवक को बचाने एक शख्स ने सराहनीय भूमिका निभाई। आख़िरकार कोशिश रंग लायी और उसे बचा लिया गया। तस्वीरें हिमाचल के कांगड़ा से सामने आई हैं। बताया गया की हिमाचल प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के साथ मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कांगड़ा में मानसून के चलते लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। शाहपुर के चम्बी खड्ड में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ में रोजी रोटी की तलाश में खड्ड में ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुंचा राहुल नाम का युवक बीच मझधार में ही फंस गया। देखते ही देखते बाढ़ का पानी ट्रॉली और ट्रैक्टर के ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया। राहुल को जान बचाने कोई रास्ता नज़र नहीं आ रहा था। वो भगवान को याद कर रहा था। और घंटों ट्रॉली पर ही खड़ा होकर मदद के लिये चिल्लाता रहा। तभी कहीं से कांग्रेस के प्रदेश महासचिव केबल सिंह पठानिया उसके लिए मसीहा बनकर पूरे दल बल के साथ चम्बी खड्ड पहुंचे। उन्होंने अपने साथियों के साथ कड़ी मशक्कत कर युवक को बचाने में कामयाबी हासिल की। वो लगातार युवक का हौसला बढ़ाते रहे। केबल सिंह पठानिया की वजह से युवक की ज़िंदगी बच सकी।


By - STVN INDIA
13-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.