हाथी और महावत की बहादुरी उफनती हुई नदी से ऐसे निकले बाहर

 

 

 

 

हाथी और महावत की बहादुरी उफनती हुई नदी से ऐसे निकले बाहर

उफनती नदी को चीरकर
हाथी ने महावत को निकाला

इन दिनों भारी बारिश के कई सारे मामले सामने आ रहे हैं। वहीं बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर से सामने आया नज़ारा काफी अलग है जिसमें हाथी और महावत की बहादुरी देखी जा सकती है। जिसमें दोनों उफनती नदी में भी डटे रहे। हाथी ने महावत का साथ नहीं छोड़ा। जबकि हाथी पानी के अंदर तक डूब गया था। फिर भी दोेनों नदी के किनारे तक पहुंचे।
बताया जा रहा है की महावत और हाथी राघोपुर से पटना के लिए निकले थे। उन्हें रुस्तमपुर नदी घाट से पटना की ओर जाना था। रुस्तमपुर घाट पहुंचने पर पता चला कि पीपा पुल खुल चुका है। जिससे नदी का पानी अचानक बढ़ गया और वे उसी में फंस गए। लेकिन इसके बाद भी महावत डरा नहीं और हार न मानते हुए उसने हाथी के ही साथ नदी को पार करने का फैसला किया। बीच में कई बार हाथी पानी के अंदर तक डूब गया। लेकिन इसके बाद भी हाथी महावत को लेकर दूसरे किनारे तक पहुंचा जिसने अपना फर्ज निभाया। किसी ने इस नजारे को मोबाइल में कैद कर वीडियो वायरल कर दिया।


By - sagar tv news
13-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.