73 करोड़ के आसामी हैं सागर जिपं अध्यक्ष के दावेदार हीरासिंह राजपूत || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर में जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 से निर्विरोध सदस्य चुने गए हीरासिंह राजपूत 73 करोड़ के आसामी हैं। उनके नाम पर 28 लाख की चल संपत्ति और 2.24 लाख की अंचल संपत्ति हैं। वहीं पत्नी के नाम चल संपत्ति 7.10 लाख और अंचल संपत्ति 70 करोड़ 51 लाख रुपए की है। सागर जिले के 26 जिला पंचायत सदस्यों में से नवनिर्वाचित 7 जिपं सदस्य करोड़पति हैं। वहीं 17 जिपं सदस्य लखपति हैं। वहीं सबसे कम संपत्ति वालीं जिला पंचायत सदस्य रानी कुशवाहा वार्ड क्रमांक 11 से बनी हैं। उनके पास सिर्फ 10 हजार रुपए हैं। वहीं वार्ड क्रमांक 16 से चुने गए जिपं सदस्य तुलाराम अहिरवार के पास 43 हजार रुपए की संपत्ति है। जिला पंचायत सदस्य के रिजल्ट की घोषणा होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है।


By - Sagar tv news
15-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.