छोटी बच्ची ने जवान के छुए पैर जवान ने भी जताया प्यार, देखिये इमोशनल वीडियो

 

 

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडिय तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटी बच्ची (girl touching feet of defence personnel video) के खूब चर्चे हैं. ट्विटर यूजर रवि रंजन ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है. वीडियो की खास बात ये है कि जहां लोग सुरक्षाकर्मियों के योगदान के लिए उनके प्रति आभार नहीं जताते, वहीं एक अंजान छोटी बच्ची ने आभार जताने के लिए जवान के पैर छू लिए. बच्ची (small girl touch feet of soldier video) की ये हरकत लोगों को बहुत पसंद आ रही है.वीडियो किसी मेट्रो स्टेशन का लग रहा है. 3 सीआरपीएफ कर्मी खड़े बातें करते नजर आ रहे हैं. तभी एक छोटी बच्ची उनके पास आती है और उनमें से एक जवान के नजीदक आकर खड़ी हो जाती है. जवान भी उसे प्यार से देखता है मगर तभी बच्ची झुककर उस जवान के पैर छू लेती है. इसके बाद वो जवान भावुक हो जाता है और बच्ची का चेहरा पकड़कर उसे प्यार जताता है और फिर उसे वीडियो बनाने वाले उसके परिजनों के पास भेज देता है.इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. वीडियो को करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. कई लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक शख्स ने कहा कि बच्चों को शुरू से इन चीजों की शिक्षा दी जानी चाहिए. एक शख्स ने लिखा- ये भारतीयता है, ये संस्कृति, ये संसकार हमारे सनातन धर्म का एक आईना हैं, धन्यवाद देता हूँ इस बच्ची के माता पिता को, जिन्होंने इस बच्ची को एक इंसान बनाने का भागिरथ प्रयास किया. एक महिला ने लिखा कि ये संस्कार बच्चों को अपने मां-बाप से मिलते हैं.


By - sagar tv news
16-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.