मैट्रिक परीक्षा में प्यार,घर वाले बोले नहीं कराएंगे शादी,प्रेमी जोड़ा बोला शादी तो करके रहेंगे !

मैट्रिक परीक्षा में प्यार,घर वाले बोले नहीं कराएंगे शादी,प्रेमी जोड़ा बोला शादी तो करके रहेंगे !

मोहब्बत की जीत हुई
एक दूजे का हुआ प्रेमी जोड़ा


मैट्रिक परीक्षा में हुआ था प्यार पुलिस समाज वालों ने कराई शादी

मैट्रिक परीक्षा के दौरान युवक युवती को प्यार हो गया। दोनों ने शादी करने का फैसला किया लेकिन उनके घर वाले तैयार नहीं थे। लेकिन आखिरकार पुलिस और समाज के लोगों ने उनकी शादी करवाई। अजीबोगरीब ये मामला बिहार के औरंगाबाद का है।
बताया जा रहा है की औरंगाबाद जिले के फेसर थाना इलाके के अकबरपुर के रहने वाले संजय राम और घेटरा गांव की रहने वाली सोनी कुमारी का प्रेम प्रसंग लंबे समय से चल रहा था। मैट्रिक की परीक्षा में दोनों की मुलाकात हुई। तभी दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। दोनों की जाति एक थी। इसीलिए दोनों को उम्मीद थी कि घरवाले शादी के लिए मान जाएंगे और उनकी शादी करा देंगे। उन्होंने अपने घरवालों को दिल की बात बताई। लेकिन घरवाले तैयार ही नहीं थे। तो प्रेमी जोड़ा भी अपनी ज़िद पर अड़ा था। आखिर में दोनों ने समाज से मदद मांगी। फिर वे पुलिस के पास पहुंचे। जहां पुलिस और समाज की पहल पर दोनों की शादी करा दी गई।--


By - STVN INDIA
16-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.