सड़क पर भरा पानी तो छोटी बहन को पीठ पर बैठाकर चलने लगा भाई, सोशल मीडिया पर खूब मिली सराहना

 

 

भाई-बहन का प्यार किसी परिचय या सबूत का मोहताज़ नहीं होता. ना ही उसे किसी एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट की ज़रूरत होती है. ये तो ऐसा गहरा बंधन होता है जिसे कोई चाहकर भी नहीं तोड़ सकता. भाई बहनों में जो भी बड़ा होता है, वो अपने से छोटे की केयर करता है @TheFigen नामसे ट्विटर पर ऐसे ही एक भाई बहिन का वीडियो शेयर किया गया वीडियो में बहन के लिए भाई का प्यार देखकर यूज़र्स ने लड़के को खूब प्यार और सराहना दी. सड़क पर फैले बाढ़ के पानी में बहन के पांव न भीगे, इसलिए भाई ने नंगे पैर होकर बहन को पीठ पर बैठाकर सड़क पार किया. स्कूल ड्रेस में दिखाई दे रहे बच्चों ने सड़क पर पानी भरा देखा तो भाई ने झट से अपने जूते सुरक्षित करने के लिए उसे उतार कर बैग में रख लिया. फिर बहन को पीठ पर बैठाया और उसे आइस्ते-आइस्ते सड़क के पार लेकर गया. वीडियो में बहन के प्रति भाई का प्यार देखकर सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया.वीडियो को इतना ज्यादा पसंद किया गया कि एक दिन पूरा होने से पहले ही 10 लाख के पार पहुंच गए व्यूज़. 12 लाख से ज्यादा व्यूज़ और 45 हज़ार से ज्यादा लाइक्स मिले है इस वीडियो को. एक यूज़र ने कहा- अगर ये लड़का इस तरह का रवैया रखता है तो वह एक सज्जन इंसान के रूप में बड़ा होगा. वहीं एक अन्य ने लिखा- अपनी बहन की रक्षा करना उसे महत्वपूर्ण बनाता है, वह इसे कभी नहीं छोड़ेगा. इसके अलावा एक यूज़र ने बहुत मज़ेदार कमेंट लिखा कि- अगर बड़ा भाई पहले से ही अपनी छोटी बहन के लिए इतना सुरक्षात्मक है तो मुझे उसके भावी प्रेमी के लिए अफसोस है.


By - sagar tv news
21-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.