10 विदेशी लड़कियां जब रिहायशी इलाके में थी तब पुलिस ने मारा छापा || STVN INDIA ||

 

 

10 विदेशी लड़कियां जब रिहायशी इलाके में थी तब पुलिस ने मारा छापा

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ 10 विदेशी लड़कियां मिली

उज्बेकिस्तान की लड़कियों से चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट

रिहायशी इलाके में चल रहे एक सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 10 लड़कियों के अलावा 5 दलालों को भी गिरफ्तार किया है। जिनमें से 3 आरोपी विदेश के रहने वाले है। जबकि सभी लड़कियां उज्बेकिस्तान की हैं। कार्यवाई दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मालवीय नगर के रिहायशी इलाके में की। बताया गया की क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली थी की यहाँ एक सेक्स रैकेट चल रहा है। जानकारी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने इस रैकेट के बारे में जानकारी जुटाई। लेकिन गैंग के लोग इतने शातिर थे कि किसी अनजान शख्स से बात नही करते थे। इनका कोई वाट्सएप ग्रुप भी नही था। इसके बाद किसी तरह पुलिस इस गैंग से बात की और फिर अपना एक पुलिस वाला कस्टमर बनाकर भेजा। इसके बाद जैसे ही पुलिस वाले ने अंदर बात की और लड़कियां देखी। तभी उसने बाहर मौजूद अपनी टीम को इशारा कर दिया। तो टीम ने रेड मार कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जो इस पूरे रैकेट को चला रहे थे। साथ ही 10 विदेशी लड़कियां भी मिली। जो उज्बेकिस्तान की रहने वाली थी। डीसीपी विचित्र वीर के मुताबिक कस्टमर से 10 से 25 हज़ार रुपए चार्ज करते थे। पांच में से एक शख्स शेर अली उज्बेकिस्तान का है। जिसका काम नौकरी के बहाने लड़कियों को जाल में फंसा कर भारत भेजने का था। वहां से लड़कियों को लाकर उन्हें सेक्स रैकेट में धकेल देते थे। पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।

#sexracket #malviyanagarnews #delhinews #stvnvirals #viralvideo


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
24-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.