पेट्रोल पंप पर पहुंचे नकाबपोशों ने लूट की कि कोशिश CCTV आया सामने

पेट्रोल पंप पर पहुंचे नकाबपोशों ने लूट की कि कोशिश CCTV आया सामने

पेट्रोल पंप पर कट्टे की नौंक पर लूट की कोशिश

पन्ना जिले के गुन्नौर थाना इलाके के पेट्रोल पंप पर तीन नकाबपोशों ने पंप लूटने का प्रयास किया। इस दौरान इन बदमाशों ने कट्टे से फायर भी किया। जिससे कर्मचारी बाल बाल बच गए। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। मामले में पुलिस ने नकाबपोशों की तलाश शुरू कर दी है।
देखा जाये तो जिले में कट्टे की नोक पर लूट की घटनाएं थमने का नाम नही ले रहे है। अभी कुछ दिन पहले ककरहटी चौकी अंतर्गत एक पेट्रोल पम्प में तीन नकाबपोशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अब फिर गुन्नौर थाना अंतर्गत कट्टे की नोक पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप में लूट करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर यह बदमाश पंप पर पहुंचे और लूट करने की कोशिश करने लगे। जब कर्मचारियों ने काफी देर तक इनका सामना किया तो यह बदमाश भाग खड़े हुए। इस दौरान एक बदमाश ने कट्टे से फायर भी कर दिया। जिससे कर्मचारी बच गया। ये पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।-

 


By - SAGAR TV NEWS
26-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.