पुलिस ने समझाया, मनाया फिर थाने में जोड़े की खुद कराई शादी

पुलिस ने समझाया, मनाया फिर थाने में जोड़े की खुद कराई शादी
पुलिस को थाने में करानी पड़ी एक प्रेमी जोड़े की शादी
करीब एक साल पहले हुआ प्यार

पुलिस ने थाना परिसर में कराई शादी

पुलिस अक्सर तो लोगों के विवाद सुलझती है या कार्यवाई करती है। लेकिन इस दफा पुलिस एक प्रेमी जोड़े की शादी कराने से चर्चाओं में है। पुलिस ने चौकी परिसर में बने मंदिर में दोनों के फेरे कराये। इसके बाद युवक ने लड़की की मांग में सिन्दूर भरी जिसके बाद दोनों एक हो गए। मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का है। जहां गंभीरपुर थाना इलाके के बिसया गांव निवासी सौरभ कुमार और माला की शादी गंभीरपुर पुलिस चौकी परिसर में बने मंदिर में कराई। जिसमें दोनों की रजामंदी थी। लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं थे। काफी देर तक बहस चली। कई बार नोंक झोंक भी हुई। आख़िरकार पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। बताया गया की सौरभ कुमार और माला दोनों एक ही गांव के निवासी हैं। दोनों में करीब एक साल पहले प्यार हुआ था। जो धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा और एक साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे।
पुलिस के मुताबिक दोनो पक्ष थाने आए थे। जो बालिग़ हैं और शादी करना चाह रहे थे। जिसके बाद आपसी सहमति से शादी कराई। जो चर्चा का विषय बनी हुई है।


By - STVN INDIA
26-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.