विधायक रामबाई की दरियादिली सड़क पर पड़े लोगों को अपने वाहन से भेजा अस्पताल


विधायक रामबाई की दरियादिली सड़क पर पड़े लोगों को अपने वाहन से भेजा अस्पताल

विधायक रामबाई ने घायलों को अपनी गाड़ी से भेजा अस्पताल

अपने अलग अंदाज़ के लिए जाने जाने वाली दमोह के पथरिया से विधायक रामबाई परिवार का मानवीय चेहरा सामने आया है। उन्होंने सड़क पर हादसे का शिकार हुए घायलों को अपने वाहन से अस्पताल भिजवाया। दरअसल दमोह में मजदूरी करने के बाद शाम को अपने घर पथरिया जा रहे दो बाइक सवार मजदूरों को एक कार चालक ने टक्कर मार दी थी। जिसमें दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके का फायदा उठाकर कार छोड़कर वहां से भाग निका। इसी दौरान वहाँ से पथरिया विधायक रामबाई परिहार निकल रही थी उन्होंने अपने एक वाहन से उन घायल मजदूरों को जिला अस्पताल भिजवाया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घायल के साथी नंदराम पटेल ने बताया कि घायल लखन और राम सिंह उसके साथ रेल विभाग में मजदूरी कर रहे हैं। दोनों बाइक पर सवार होकर दमोह से अपने घर पथरिया जा रहे थे। रास्ते में खोजाखेड़ी के पास सामने से आ रही दिल्ली पासिंग कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। दोनों की स्थिति सामान्य है।

 


By - Aftab Khan Sagar TV News from Patharia.
27-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.