ठेकदार की लापरवाही से बारिश में सड़ गया गरीबों को बांटने वाला कई बोरी चावल

 

रेलवे ट्रैक के पास रखी कई क्विंटल चावल की बोरियां जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से खराब हो गयी। मौके पर जब टीम पहुंची तो नज़ारा देखकर हैरान रह गयी। मामला छतरपुर जिले के हरपालपुर रेलवे ट्रैक का है। जहां पीडीएस का चावल बारिश मे भींगने के मामले के बाद खाद्य विभाग के अधिकारी और नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बारिश से भीगे सड़े चावल की जांच की गोदाम.में जाकर मौका मुआयना किया। बता दे की मंडला की राईस मिल से पीएम अन्न योजना के तहत 2600 टन चावल की बोरियां आई थी। लेकिन लापरवाही के चलते बारिश के मौसम में इन्हे खुले में रख दिया गया था। बारिश की वजह से लगभग 1500 बोरी चावल से सड़ान की बदबू आ रही थी और फफूंद भी लग गई थी। जिसकी जांच की गई।
नागरिक आपूर्ति निगम की प्रभारी का कहना है कि लापरवाही से खराब हुये चावल की वसूली ठेकदार से की जायेगी।
वहीं खाद्य अधिकारी का मानना है। चावल से बदबू आ रही और चावल खराब हो चुका है। इसे गरीबी को नही बांटा जायेगा


By - SAGAR TV NEWS
27-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.