कांग्रेस के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक मामले में भेदभाव कर रही पुलिस,टीम का आरोप | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के टीकमगढ़ में नगर पालिका चुनाव के दौरान टीकमगढ़ विधायक और कांग्रेस के पूर्व मंत्री के बीच हुए विवाद के मामले की जांच करने कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। जिसकी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को सौंपी जाएगी।
गौरतलब है कि चुनाव के दौरान बीजेपी विधायक राकेश गिरि और कांग्रेस के पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह के बीच विवाद हो गया था। कांग्रेंस का आरोप था कि बीजेपी विधायक के भाई गोलू गिरि फर्जी मतदान करा रहे हैं। जिससे दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये थे। पुलिस ने बीजेपी विधायक राकेश के भाई गोलू की शिकायत पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला, उनके पुत्र समेत करीब 25 लोगों पर मामला दर्ज किया था।
वही, दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने इसी मामले को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित कर पूर्व मंत्री पर झूठा मामला दर्ज किए जाने का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस, विधायक के कहने पर तो कार्यवाही कर रही है। लेकिन कांग्रेस का आवेदन भी नहीं ले रही। पुलिस को निष्पक्ष जाँच करनी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह की पत्नी सुषमा सिंह ने एसपी और कलेक्टर को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया कि वार्ड नंबर 1 के बूथ पर हुए विवाद में एक पक्ष की बात सुनी जा रही हैं। हमारे आवेदन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। जबकि घटना में दोनों पक्ष शामिल थे।


By - Sagar tv news
27-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.