3 बच्चों की मम्मी को युवक से हुआ प्यार, मिलते पकड़े गए तो करनी पड़ी शादी || STVN INDIA ||

 

3 बच्चों की मम्मी को युवक से हुआ प्यार, मिलते पकड़े गए तो करनी पड़ी शादी

प्रेमी युवक को करनी पड़ी
3 बच्चों की मम्मी से शादी

तीन बच्चों की माँ अपनी उम्र से छोटे एक युवक को दिल दे बैठी। दोनों का प्यार ऐसा परवान चढ़ा की युवक उससे मिलने उसके घर जाने लगा। लेकिन इस बार लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने लेकर गयी जहाँ प्रेम प्रसंग की बात सामने आई। इसके बाद लोगों ने उन दोनों की शादी तक करा दी। अजीबोगरीब ये मामला बिहार के बांका के सन्हौला थाना इलाके के करहरिया गांव का है।महिला का पति प्रवासी मजदूर है वह दूसरे प्रदेश में रहकर कमाता है और परिवार का पालन पोषण करता है। इसी बीच महिला की रुदल नाम के युवक से दोस्ती हो गई जो बाद में प्यार में बदल गयी। दोनों की मुलाकातें होने लगीं। जब बीते दिन युवक प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा तो पति के घर पर न होने का फायदा उठाकर महिला ने उसे घर बुला लिया। लेकिन अनजान युवक को देख गांव वालों को शक हो गया। जिन्होंने युवक और महिला को पकड़कर पेड़ से बांधकर पूछताछ की महिला से संबंध की बात पर गांव वालों ने दोनों की जमकर पिटाई की। युवक रूदल कुमार बांका जिले के धोरैया थाना इलाके के बटसार गांव का रहने वाला है उसकी प्रेमिका शांति देवी भागलपुर जिले के सन्हौला थाना के करहरिया गांव की है। शांति देवी के तीन बच्चे हैं पुलिस ने प्रेमी रूदल के घरवाले और गांव वालों तो शांति के ससुराल वालों को भी बुलाया। दोनों तरफ से पंचायत हुई और दोनों की शादी कराने का निर्णय हुआ। और उनकी शादी मंदिर में करा दी गई। जिसके बाद महिला के तीनों बच्चों को उसके दादा को सौंप दिया है।

#LoveStory #Banka


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
27-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.