ऑटो चालक की मानवता की मिसाल की पेश बैग में मिले मोबाइलों को पुलिस को सौंपे

 

एक ऑटो चालक ने ईमानदारी की इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए ऑटो में छूटे मोबाइल से भरे हुए बैग को पुलिस को सौंपा। ये सराहनीय काम झारखंड के बोकारो जिले के एक आटो चालक ने किया है। शहरी इलाके में आटो चलाने वाले इस ऑटो चालक को अपने ऑटो में मोबाइल से भरा एक बैग मिला था। जिसने उसे सिटी डीएसपी को सौंप दिया। जब बैग को खोला तो इसमें 19 मोबाइल निकले।
जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक घनश्याम सिंह एक महिला और दो बच्चों को हरदा थाना इलाके से ऑटो में बैठाकर नया मोड़ पहुंचे थे। और वहां एक बोलेरो में यह बैठ गए थे। जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि एक लाल बैग सीट के नीचे पड़ा है। जिसमें कपड़े और मोबाइल थे। जिसे लाकर उसने सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार को सौंप दिया। उन्होंने आटो चालक के इस कार्य की सराहना की। और कहा की प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि सभी मोबाइल चोरी के हैं। क्योंकि किसी भी मोबाइल मे सिम लगा हुआ नहीं है।
डीएसपी कुलदीप कुमार की माने तो इतने सारे मोबाइल का बैग में मिलना यह दर्शाता है कि कहीं ना कहीं मोबाइल चोर गिरोह की सरगना महिला होगी। जो मोबाइल को बच्चों से चोरी कराने का काम करती होगी। दूसरी तरफ बोकारो में लगातार मोबाइल चोरी की शिकायत थानों में दर्ज की जा रही है


By - SAGAR TV NEWS
28-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.