खुले पड़े गटर में रात भर फंसा रहा बेजुबान घोड़ा ,डॉक्टरों की लापरवाही || STVN INDIA ||
डॉक्टरों की लापरवाही की सजा बेजुबान घोड़े ने भुगती रात भर फंसा रहा गटर में
रात भर गटर में फंसा रहा घोड़ा,हालत ख़राब हो गई
खुले पड़े गटर में रात भर फंसा रहा घोड़ा अधिकारीयों ने पहुंचकर निकाला बाहर
अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से एक बेजुबान घोड़े की जाना पर बन आई। वो गटर में ऐसा गिरा की बेचारा कई घंटों तक फंसा रहा। जब उसे बाहर निकाला गया तब उसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी। मामला उत्तर प्रदेश के बरेली के मीरगंज से सामने आया है। बताया जा रहा है की यहाँ सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से एक घोड़ा खुले गटर में गिर गया था। जिससे वह रात भर गटर में फंसा रहा। जब आसपास के लोगों ने उसे वहाँ पर इस हाल में देखा तो इस बात की जानकारी नगर पंचायत के अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने घोड़े को वहां से बाहर निकालने रेस्क्यू शुरू किया। पत्थर की फ़रसी तोड़ा तब कहीं जाकर उसे निकाला जा सका। बताया जा रहा है। कि रात भर उसी में फंसे रहने से घोड़े की हालत खराब हो गई थी। उसे कई जगहों पर चोट लग गई थी। फिलहाल घोड़े का इलाज कराया जा रहा है।