सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की 2 शादियां तुड़वाई, परेशान लोगों ने प्रेमी से ही कराई शादी || STVN INDIA |

 

सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की दो शादियां तुड़वाई, परेशान लोगों ने प्रेमी से ही कराई शादी

प्रेमिका को पाने प्रेमी ने तोड़ी
2 शादियां फिर खुद की शादी

प्रेमी ने प्रेमिका की 2 शादी तोड़ी
गांव वालों ने प्रेमी से ही कराई शादी

आपने कई फ़िल्में देखी होंगी जिनमें प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी हो जाने के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ता है। ऐसा ही रीयल लाइफ में भी हुआ जिसमें सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को पाने की चाह में उसकी दो शादियां तुड़वा दी। प्रेमी की इस आशिकी से परेशान होकर गांव वालों ने अब प्रेमी से ही उसकी शादी करवा दी। हम बात कर रहें हैं। बिहार के पानापुर थाना इलाके के छपरा का। ये अनोखी आशिकी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल रामपुररुद्र के रहने वाले नीरज का हंसापिर गांव की रहने वाली महेश यादव की बेटी बबीता से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन इसी बीच प्रेमिका के पिता ने उसकी शादी एक दूसरे युवक से कर दी। जिससे नाराज होकर नीरज उसकी ससुराल पहुंचा और उसके दाम्पत्य जीवन में जहर घोल दिया। जिससे इसके ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। बदनामी से बचने बबीता के पिता ने प्रेमी नीरज के साथ शादी के लिए हामी भर दी। लेकिन उसके पिता दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। तो बबीता की शादी पिता ने गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर के जगदीशपुर गांव में कर दी। यहां भी उसका प्रेमी बीच में आ गया। जो बबीता और उसके पति को जान मारने की धमकी देने लगा। जिससे ससुराल वालों ने बबीता को घर से उसे मायके पहुंचा दिया। प्रेमी की करतूतों से पूरी बेहद परेशां बबीता पिता के साथ रामपुररुद्र गांव पहुंची। जहां पंचायत बैठाई गई। यहां प्रेमी नीरज ने बबीता को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करने की हामी भरी। जिसके बाद दोनों की शादी करा दी गई।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
31-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.