बुंदेलखंड के कुंडेश्वर धाम में भक्तों का उमड़ा सैलाब, महादेव का हुआ विशेष अभिषेक || SAGAR TV NEWS ||

 

टीकमगढ़ जिले की पर्यटन और धार्मिक नगरी शिव धाम कुंडेश्वर में सावन के तीसरे सोमवार को बुन्देलखण्ड भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु कुंडेश्वर पहुंचे और कुंड में स्नान कर शंकर भगवान का अभिषेक पूजन कर रुद्राभिषेक किया। सावन सोमवार में कुंडेश्वर महादेव के दर्शन करने का विशेष महत्व है। मंदिर के पुजारी जमुना प्रसाद तिवारी ने बताया कि जो भी भक्त सावन सोमवार को भगवान शिव का पूजन अभिषेक कर जो भी मनोकामना मांगते हैं। उन्हें भगवान पूरा करते हैं। इसलिए यहाँ हजारों की संख्या में लोग यहां आते हैं। जो भगवान भोलेनाथ के दर्शन करते हैं। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदकिशोर दीक्षित ने बताया कि इस दिन भीड़ ज्यादा होने के कारण महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइने लगाई गई हैं। साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां पुलिस बल भी तैनात किया गया था। शाम की आरती में भगवान शिव को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। कुंडेश्वर में श्रावण मास में 1 महीने तक मेला लगता है। साथ ही मंदिर में सामूहिक तौर पर रुद्राभिषेक पूजन किया गया।


By - Sudhir Mawai tikamgarh
02-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.