2 लोगों ने एक युवक को पहुंचा दिया अस्पताल, पुलिस ने किया मामला दर्ज ! || SAGAR TV NEWS ||
एक युवक पर उसके ही गांव के 2 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया और उससे 60 हजार रूपए छीन कर भाग गए। ये घटना दमोह जिले के पथरिया थाना इलाके के जमुनिया गांव से सामने आई है। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया। जिसे बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जानकारी के मुताबिक दस्सू आदिवासी सागर से 60 हजार रूप्ए लेकर अपने गांव जमुनिया आ रहा था। तभी रास्ते में आरोपी नीलू और उसके लड़के किशोरी आदिवासी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। साथ ही पास में रखे 60 हजार लेकर बाइक से भाग गए। इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई जो घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि लूट के इरादे से आरोपियों ने उस पर हमला किया है। लेकिन उसके परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट की धाराओं के तहत मामला दर्ज नहीं किया। थाना प्रभारी रजनी शुक्ला का कहना है की मामले की जांच की जा रही है। तथ्य स्पष्ट होने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी। वहीं उन्होंने लूट की बात से इंकार किया है।