सागर में वन विभाग ने सपेरों से बरामद किये नाग-नागिन, जंगल में छोड़ा || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर में वन विभाग ने सपेरों से बरामद किये नाग-नागिन, जंगल में छोड़ा

वन विभाग ने सपेरों से
जप्त किये नाग-नागिन

सागर जिले में कई सारे ऐसे सपेरे हैं जो नाग नागिनों को पकड़कर उनके दांत तोड़ देते हैं इसके बाद उन्हें लेकर नाग पंचमी के दिन गलियों गलियों और घर-घर तक दूध पिलाने के लिए ले जाते हैं। ऐसे ही सपेरों को सागर वन विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों से पकड़कर कार्यवाई की है। सपेरों के पास से टोकरी में रखे हुए नाग नागिन को पकड़कर तीन ने सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक नाग पंचमी पर शहर से सपेरों को पकड़ा। जिनके पास से 12 कोबरा और एक नागिन को अपने सुपुर्द में लेते हुए उनका स्वास्थ्य परीक्षण पशु चिकित्सा अधिकारी से कराया गया। जिसके बाद उन्हें ग्रीन इंडिया मिशन सिरोंजा वन इलाके में सुरक्षित छोड़ा दिया गया है। रेस्क्यू टीम में टीम प्रभारी ओपी मिश्रा, चंद्र प्रताप सिंह, वनरक्षक आकाश पासी और अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
02-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.