एक ही बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में जा रहे थे तीन लोग लेकिन पहुंच नहीं पाए

एक ही बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में जा रहे थे तीन लोग लेकिन पहुंच नहीं पाए

दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों ने तोड़ दिया दम

एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक अस्पताल पहुँचाया था लेकिन उनकी जान जा चुकी थी। घटना टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक सुबह के समय पलेरा निवासी काशीराम, मऊरानीपुर निवासी कमलेश रैकवार और पप्पू कुशवाहा एक ही बाइक पर सवार होकर गंज मुहल्ले से अपनी रिश्तेदारी में परा गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में सुरजपुरा गांव के पास इनकी तेज रफ़्तार बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिससे तीनों को सिर में गंभीर चोटें आई। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरे ने रास्ते में, इस सड़क हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक अस्पताल भेजा था।
इसके बाद इसकी जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। वहीं डेड बॉडी को पीएम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।--------


By - Sudhir Kumar Jain Sagar TV News from Tikamgarh.
03-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.