कमलनाथ सरकार के 6 महीनों के फैसलों की जांच करेगी 5 मंत्रियों की कमेटी, गोविंद सिंह भी जांच में शामिल

 

 

 

उपचुनाव से पहले मध्यप्रदेश की सियासत फिर गर्म हो गई है। कमलनाथ कैबिनेट के फैसलों की जांच करने एक 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जो शिवराज सरकार 23 मार्च 2020 से 6 महीने पहले के कांग्रेस के सभी निर्णयों की जांच करेंगे। इसमें बड़ी बात यह हैं कि उसमें सिंधिया खेमे के नेता गोविंद सिंह राजपूत भी शामिल हैं। गोविंद सिंह राजपूत कमलनाथ सरकार में भी राजस्व और परिवहन विभाग के मंत्री थे। समिति के समन्वयक के रूप में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को जिम्मेदारी दी गई है।इस समिति में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह, राजस्व-परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत और खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह सदस्य बनाये गये हैं।इस समिति द्वारा उस समय के फैसलों की समीक्षा कर वस्तु-स्थिति का प्रतिवेदन मंत्रि-परिषद के सामने प्रस्तुत किया जायेगा।बता दे कि भाजपा सरकार चाहती है कि जनता को पिछली कमलनाथ सरकार के खराब निर्णयों की जानकारी दी जा सके और उसे चुनावों में भुनाया जा सके। कमलनाथ सरकार आई तो उन्होंने भी शिवराज सरकार के कई फैसलों पर सवाल उठाया। कुछ निर्णय पर जांच के आदेश भी दिए थे।


By - anuj goutam
08-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.