नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव से पहले कांग्रेसियों का प्रदर्शन, भाजपा पर लगाए आरोप

नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव से पहले कांग्रेसियों का प्रदर्शन, भाजपा पर लगाए आरोप

कांग्रेस का अध्यक्ष न बनाने भाजपा फंसा रही पेंच !

नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव से पहले कांग्रेस सड़कों पर उतर आई और भाजपाइयों के खोल दिया है। हम बात कर रहे हैं दमोह जिले के हटा नगर पालिका की जहाँ माहौल गरमा गया है। इलाके के भाजपा विधायक और नेताओं के खिलाफ कोंग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। हटा शहर में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर कार्यवाई की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। दरअसल कांग्रेस का आरोप है कि हटा नगर पालिका में पार्षदों के चुनाव में आये परिणाम में भाजपा को मुह की खानी पड़ी और जनता ने कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिया है। जिससे संख्या बल के आधार पर यहां कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा। लेकिन इन हालातों के बीच अब भाजपा सत्ता का दुरूपयोग कर रही है। कांग्रेस नेताओं पर या तो झूठे मामले बनवाये जा रहे है या फिर कोशिशें की जा रही है। जिससे कांग्रेसियों को प्रदर्शन करना पड़ा।
वहीं आगामी 10 तारीख को होने वाले नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव को लेकर एसडीएम अभिषेक ठाकुर का कहना है कि चुनाव की तैयारियां पूरी हैं। और कांग्रेस के ज्ञापन के बाद जांच कराई जा रही है।


By - Shantanu Bharat Sagar TV News from Damoh.
04-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.