संस्था ने एक करोड़ रूपये खर्च करके अस्पताल में लगवाया ऑक्सीजन प्लांट

 

एक संस्था ने जिला अस्पताल में एक करोड़ रूपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगाकर सरहने काम किया है। ये प्लांट बुंदेलखंड के टीकमगढ़ जिला अस्पताल में लगाया गया है। जिससे भर्ती मरीजों को अब ऑक्सीजन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यहां 500 एलपीएम क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट प्रोजेक्ट का शुभारम्भ कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने रिबिन काट कर किया। बेयर फाउंडेशन ने इस प्रोजेक्ट के लिए एक करोड़ रूपये खर्च किए हैं। इस संयंत्र से 100 बिस्तरों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। बताया जा रहा है कि इस संस्था ने यहां प्लांट लगाने के लिए प्रदेश में केवल टीकमगढ को ही चुना है। हालांकि इससे पहले ओडिशा के संबलपुर, कर्नाटक के रायचूर और असम के गुवाहाटी जिले में यह संस्था ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर चुकी है। संस्था का उद्देश्य है। कि देश के ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनी रहे और लोगों को ऑक्सीजन के लिए परेशान नहीं होना पड़े। इस मौके पर संस्था की वाइस-प्रेसिडेंट और कंट्री हेड रचना पांडा ने कहा कि यह संस्था स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में हमेशा आगे रही है। जो सरकारी अस्पतालों के बुनियादी ढांचे को मज़बूत बनाने के लिए कई साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रही है


By - SAGAR TV NEWS
04-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.