बेटे ने पिता को बाइक से चाबी नहीं दी तो पिता ने किया ऐसा काम !

बेटे ने पिता को बाइक से चाबी नहीं दी तो पिता ने किया ऐसा काम !

धड़ से अलग कर बेटे का हाथ थाने लेकर पहुंचा पिता


पिता ने बेटे का हाथ किया धड़ से
अलग फिर हाथ लेकर पहुंचा थाने

बेटे ने पिता को बाइक की चाबी देने से इंकार किया तो उसने कुल्हाड़ी से बेटे का हाथ धड़ से अलग कर दिया। यही नहीं इसके बाद वो कंधे पर कुल्हाड़ी और दूसरे हाथ में वही कटा हुआ हाथ लेकर सड़क पर आ गया। ये पूरी घटना दमोह जिले के पथरिया थाना इलाके के बोबई गांव की है। बताया गया की आरोपी पिता हाथ को लेकर जेरठ चौकी पहुंचा जिसे पुलिस गिरफ्तार किया। जब लोगों को घटना की जानकारी लगी तो सनसनी फ़ैल गयी। बताया जा रहा है की बोबई गांव में पिता मोतीलाल काछी ने संतोष से बाइक की चाबी मांगी थी। तो उसने इंकार कर दिया जिसके बाद दोनों में झड़प हो गयी। जिससे गुस्साए पिता मोतीलाल ने उसका हाथ कुल्हाड़ी से काट दिया। जिससे संतोष बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मोतीलाल ने मौके से कटे हुए हाथ को उठाया और एक हाथ में कुल्हाड़ी लेकर सड़क पर आ गया। गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सड़क पर घूम रहे मोती लाल काछी को पकड़ लिया। वहीं घायल को पथरिया सामुदायिक अस्पताल लाया गया था हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। इसको लेकर थाना प्रभारी रजनी शुक्ला ने जानकारी दी।------


By - Aftab Khan Sagar TV News from Patharia.-
04-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.