महिला सशक्तिकरण का मजाक महिलाओं की जगह उनके पतियों ने ली शपथ || SAGAR TV NEWS ||

 

हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षक दिया। महिला सशक्तिकरण की तमाम बातें हुई लेकिन अब इसी चीज का मजाक बनाया जा रहा है। जी हाँ दमोह जिले के हटा जनपद क्षेत्र में चुनी गयी महिलाओं के परिजनों ने शपथ ग्रहण की। बताया गया की गैसाबाद ग्राम पंचायत में नव निर्वाचित महिला सरपंच और महिला पंच के शपथ ग्रहण समारोह में महिला सशक्तिकरण की अनदेखी की गई। पंचायत सचिव ने निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की जगह उनके पतियों को शपथ दिला दी। जिसके वीडियो भी सामने आये हैं।
बताया जा रहा है की बीती शाम गैसाबाद गांव में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ था। जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव में 11 महिलाएं और 9 पुरुष पंच चुने गए थे। लेकिन महिलाओं की जगह उनके पतियों को ही पंचायत के सचिव धुन सिंह ने शपथ दिलवा दी। जैसे अनुसूचित जाति वर्ग से ललिता अहिरवार सरपंच निर्वाचित हुई। लेकिन उनके पति विनोद अहिरवार ने शपथ ली। इस समारोह में एक भी निर्वाचित महिला नहीं पहुंची।
इस पूरे मामले को कलेक्टर ने संज्ञान में ले लिया है। वहीं जिला पंचायत सीईओ अजय श्रीवास्तव का कहना है कि जो व्यक्ति निर्वाचित हुआ है उसे ही शपथ लेने का प्रावधान है। महिलाओं की जगह उनके पति शपथ नहीं ले सकते। अगर गैसाबाद पंचायत में ऐसा हुआ है तो कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को ही शपथ दिलाई जाएगी।


By - Shantanu Bharat damoh
05-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.