एक गांव में अचानक हुआ कुछ ऐसा की पुलिस को पहुंचना पड़ा || SAGAR TV NEWS ||

 

जमीन की बात को लेकर दो पक्ष आपस में उलझ गए बहसबाजी के बाद मामला इस कदर तूल पकड़ा की जमकर लाठी डंडे भी चल गए। घटना टीकमगढ़ जिले के कोतवाली थाना इलाके से सामने आया है। जहां अस्तोन गांव में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हुआ था। वीडियो में एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के लोगों ,महिला और बुजुर्गों को लाठी डंडों से जमकर बीच गांव की सड़क पर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो वहीं खड़े लोगों ने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मारपीट में घायल हुए पक्ष ने कोतवाली पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत की। जिस पर कोतवाली पुलिस ने घायल श्याम बाई अहिरवार की शिकायत पर जाहर सिंह यादव और उनके परिवार के 6 लोगों पर धारा अलग-अलग धाराओं आईपीसी और हरिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष जाहर यादव की शिकायत पर अहिरवार परिवार के 6 लोगों पर कई धाराओं में आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी है। मामले में कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने जानकारी दी।


By - Sudhir Mawai tikamgarh
06-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.