सोते समय कार के अंदर फंसी मासूम बच्ची, निकलने की कोशिश में कार ही लॉक हो गई

सोते समय कार के अंदर फंसी मासूम बच्ची, निकलने की कोशिश में कार ही लॉक हो गई

कार के अंदर फंसी मासूम बच्ची अटकी लोगों की सांसें


अगर आप भी छोटे और मासूम बच्चों को बाइक या कार की चाबी थमा देते हैं। तो ज़रा सावधान हो जाइये। क्योंकि एमपी के टीकमगढ़ से सामने आया मामला काफी चौंकाने वाला है। जहाँ एक मासूम बच्ची कार के अंदर फंस गयी थी। जिसे निकालने लोगों के पसीने छूट गए। दरअसल प्राची नाम की छोटी बच्ची अपने नाना की कार में सो रही थी जिसकी चाबी भी उसी के पास ही थी। तभी अचानक उससे चाबी का बटन दब जाता है और अल्टो कार लॉक हो जाती है। बच्चे के रोने की आवाज सुनते ही घर के लोग आये। जहाँ उसे बाहर निकालने के लिए मशक्कत शुरू हुई। और करीब चार घंटे बाद सफलता मिली तब कहीं उसे बाहर निकाला जा सका।
ये पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के पास नयाखेरा से सामने आया है। घरवालों की लापरवाही के चलते एक मासूम की जान जाते जाते बच गयी। बताया गया की प्राची जब कार में नींद से उठी तो उसने चाबी से लॉक खोलने का प्रयास किया। लेकिन बटन दबने से वो लॉक हो जाती है। जिससे वो डर के चलते रोने और चिल्लाने लगती है। जब तक वो बाहर नहीं निकली तब तक लोगों की जान हलक में रही।-


By - || SAGAR TV NEWS ||
10-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.