महिला के साहस को सलाम, सड़क पर तेंदुए को बांधी राखी, देखिये हौसले से भरा वीडियो

 

रक्षाबंधन भाई बहन के प्यार का एक अटूट बंधन का त्यौहार है। बहन भाई को राखी बांधकर उनकी रक्षा की कामना करती है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला तेंदुए को राखी बांधती नजर आ रही है। जी हाँ ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। यह नजारा राजस्थान का है। बीते दिन ही रक्षाबंधन था जहां बहनों ने अपनी भाइयों की कलाई पर राखी बाँधी साथ ही रक्षा का संकल्प भी लिया। लेकिन यहाँ एक महिला तेंदुए को राखी बांधती नजर आ रही है। देखा जा सकता है की कि तेंदुआ किस तरह जमीन पर आराम से बैठा हुआ है और एक महिला उसे राखी बांध रही है। साथ ही तेंदुए के पीछे कुछ लोग खड़े हुए भी दिखाई दे रहे हैं। यह मंज़र काफी हैरान करने वाला है। क्योंकि तेंदुए खूंखार होते हैं। जो किसी को भी अपना शिकार बना लेते हैं। जिनसे दूसरे जानवर भी खौफ खाते हैं। लेकिन जिस तरह से इस महिला ने हिम्मत दिखाई वो काबिल ए तारीफ है।
ये वीडियो आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और लिखा की इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही इसे खतरनाक भी बताया जा रहा है।


By - SAGAR TV NEWS
13-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.