महिला कॉन्स्टेबल ने वर्दी का धौंस दिखाकर 12 साल छोटे युवक से जबरन की शादी ! 10 साल का बच्चा भी है !

 

महिला कॉन्स्टेबल ने वर्दी का धौंस दिखाकर 12 साल छोटे युवक से जबरन की शादी ! पहले से 10 साल का बच्चा भी है !

महिला कॉन्स्टेबल ने 12 साल
छोटे युवक से जबरन की शादी !

एक महिला कॉन्स्टेबल ने न सिर्फ अपनी वर्दी पर धब्बा लगवाया बल्कि उसने जो किया वो हैरान कर देने वाला है। महिला कॉन्स्टेबल ने वर्दी का धौंस दिखाकर एक 20 साल के छात्र से शादी कर ली जो उससे 12 साल छोटा है। जबकि उसका दस साल का बेटा भी है। मामला हरियाणा के रोहतक से सामने आया। बताया गया की युवक एक केस के सिलसिले में महिला कांस्टेबल से मिला था। इसके बाद से महिला ने उससे बातचीत शुरू कर दी थी। रोहतक के शिवजी कॉलोनी थाने में पोस्टेड महिला कांस्टेबल ने 20 साल के एक आईटीआई के छात्र को लिवइन का झांसा देकर उससे पांच लाख रुपये ऐंठे। और उससे शादी भी रचा ली। उसने ये नहीं बताया की वो कांस्टेबल पहले से ही शादीशुदा है। मामला सिटी थाना में दर्ज कर महिला कांस्टेबल को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है।सुनारिया गांव में रहने वाली पीड़ित लड़के की मां ने सिटी थाने में केस दर्ज करवाया। दरअसल अक्टूबर 2021 में महिला अपने बेटे के साथ किसी केस की सुनवाई में शिवजी कॉलोनी थाने में गई थी। जहां महिला कांस्टेबल दया रानी ने युवक का नंबर ले लिया। यहीं से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। आरोप है कि दया रानी ने सिटी थाना क्षेत्र से बीते मार्च महीने में अपहरण भी करवा दिया था। और छात्र की बाइक भी कब्जे में ले ली थी। पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की, जबकि उन्होंने सीसीटीवी भी पुलिस को सौंपी थी। जब छात्र ने शिकायत की तो पीड़ित पर समझौते के लिए दबाव बनाया। जिससे राजीनामा करना पड़ा। यही नहीं उसने गांव का मकान बिकवाकर 5 लाख रुपये ले लिए और घर के जेवरात भी ले गई। पीड़ित के मुताबिक महिला कंस्टेबल से उसकी शादी 29 अक्टूबर 2021 में हुई थी। पुलिस का कहना है की आरोपी महिला कांस्टेबल को जेल भेज दिया है। उसे सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

#RohtakNews #Constable #HaryanaNews #IndiaNewsHaryana #LatestNews


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
20-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.